Youtube क्या है? Youtube से पैसे कैसे और कितने तरीके से कमा सकते हैं?
दोस्तों मुझे उम्मीद है की आप Social Networking Sites के बारे में जानते होंगे और कई Social Networking Sites का नाम भी आपने सुना होगा| जैसे Facebook, Instagram, WhatsApp, Snapchat और Twitter इसके अलावा भी कई ऐसे Social Networking Sites हैं जो कि आज समय के साथ काफी प्रचलित हैं| और उन्हीं में से एक YouTube हैं|
यूट्यूब(YouTube) क्या है?
YouTube एक बहु प्रचलित अमेरिकन ऑनलाइन वीडियो शेयरिंग सोशल नेटवर्किंग साइट(Online Video Sharing Website) है जो कि Google के द्वारा अधिग्रहीत है| YouTube का हैडक्वाटर सन ब्रूनो, कैलिफोर्निया में स्थित है और इस कंपनी को बनाने वाले Paypal के 3 पूर्व कर्मचारी थे जिनका नाम चाड हर्ले, स्टीव चेन और जावेद करीम है| इस कंपनी की शुरुआत फरवरी 2005 में हुई| नवंबर 2006 में Google ने इसे लगभग 1.65 बिलियन डॉलर के साथ खरीद लिया| अब यदि यह कहा जाए कि यह Google की सबसे बड़ी सहायक कंपनी है तो गलत नहीं होगा|
यह भी देखें!
वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म का मतलब क्या है?
जैसा कि मैंने आपको बताया कि YouTube एक वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म(Video Sharing Platform) है| जहां पर आप अपने मनपसंद की वीडियो रिकॉर्ड करके या फिर आप किसी भी तरह की वीडियो यहां पर अपलोड कर सकते हैं लेकिन YouTube की प्राइवेसी पॉलिसी को फॉलो करते हुए|
YouTube पर कई तरह के लोग वीडियो अपलोड करते हैं और आप भी यहां पर अपनी वीडियो अपलोड कर सकते है| अलग-अलग कैटेगरी में आपको करोड़ो वीडियो YouTube प्लेटफार्म पर आज के समय पर देखने को मिल जाएंगे| यहां पर हमारा भी एक YouTube चैनल है जो कि SanjayTechTalk के नाम से है| यहां पर हम टेक्नोलॉजी से जुड़े हुए वीडियो डालते हैं आप चाहे तो हमारे चैनल को विजिट कर सकते हैं|
यूट्यूब में टेक्नॉलजी, ब्लॉगिंग, डिजाइनिंग, कुकिंग, कॉमेडी, स्पोर्ट्स, आर्ट एंड कल्चर, कार्टून एनीमेटेड वीडियो और भी कई कैटेगरी से जुड़े हुए लोग बेहतरीन वीडियो अपलोड कर रहे हैं और लाखों रुपए कमा रहे हैं|
YouTube से पैसे कैसे कमा सकते हैं?
YouTube से पैसे कमाने के कई तरीके हैं और आगे हम आपको YouTube से पैसे कमाने के उन सभी तरीकों के बारे में बताने वाले हैं जिनसे आजकल बड़े-बड़े YouTuber लाखों रुपए कमा रहे हैं| आइए जानते हैं आखिर YouTube से पैसे कमाने के सबसे पॉपुलर तरीके कौन-कौन से हैं|
YouTube से पैसे कमाने के तरीके
1. ऐड मोनेटाइजेशन(AD Monetization)
मैंने आपको बताया कि यदि आप यूट्यूब में वीडियो अपलोड करते हैं और आपका ऐड मोनेटाइजेशन(AD Monetization) चालू होता है| यानी आपके वीडियोस पर एडवर्टाइजमेंट आ रहे हैं तो आप यहां से लाखों रुपए कमा सकते हैं| हालांकि ऐड मोनेटाइजेशन चालू करवाने के लिए अब YouTube में एक टर्म एंड कंडीशन है यानी आपके 1000 सब्सक्राइबर्स और 4000 घंटे का वॉच टाइम होना चाहिए| उसके बाद ही आपका ऐड मोनेटाइजेशन चालू होगा|
2. स्पॉन्सरशिप(Sponsorship) के माध्यम से
YouTube में दूसरा सबसे बड़ा कमाई का जरिया स्पॉन्सरशिप(Sponsorship) होता है| यानी आप YouTube में वीडियो अपलोड करके थोड़ा फेमस हो चुके हैं और आपके हर एक वीडियो में लगभग 20000 से 25000 व्यू आने लगे हैं| तो आप अपनी कैटेगरी से जुड़ी हुई कई कंपनियों के प्रोडक्ट का स्पॉन्सरशिप करके लाखों रुपए कमा सकते हैं|
3. ब्रांड कोलब्रेशन(Brand Collaboration) के द्वारा
स्पॉन्सरशिप के अलावा आप किसी एक ब्रांड से collaboration कर सकते हैं और लगातार उसके लिए कई वीडियोस बनाकर लाखों रुपए कमा सकते हैं| आपने कई बार देखा होगा कुछ बड़े YouTuber होते हैं जो कि पर्टिकुलर एक ब्रांड के साथ colab करते है| एक ब्रांड के कई प्रोडक्ट उनके वीडियोस में देखने को मिल जाएंगे और यही ब्रांड कोलब्रेशन(Brand Collaboration) कहलाता है|
4. एफिलिएट मार्केटिंग(Affiliate Marketing) से
YouTube में जब भी आप वीडियो बनाते हैं आप पर्टिकुलर किसी प्रोडक्ट का वीडियो बनाकर आप उसकी मार्केटिंग कर सकते हैं और उसके साथ ही उस प्रोडक्ट की लिंक आप डिस्क्रिप्शन बॉक्स में दे सकते हैं| और इस तरह Affiliate Marketing के द्वारा भी आप अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं|
5. पेड प्रमोशन(Paid Promotion) के द्वारा
जब आप एक बड़े YouTuber हो जाते हैं तो कई बड़ी कंपनियां सामने से आपको अप्रोच करती हैं| और वह अपने प्रोडक्ट का रिव्यू आपसे करवाना चाहती हैं| इस रिव्यु के एवज में आप कंपनी से अच्छे खासे पैसे चार्ज कर सकते हैं| और यहीं पेड प्रमोशन(Paid Promotion) कहलाता है|
6. सुपर चैट(Super Chat) से
यदि आपका YouTube में अपना चैनल है तो यहां पर आपको लाइव वीडियो चलाने का ऑप्शन मिलता है| लाइव वीडियो चलाते हुए आप ऐड मोनेटाइजेशन(Ad Monetization) के अलावा सुपर चैट(Super Chat) से भी काफी अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं| मैंने कई ऐसे बड़े YouTuber को देखा है जिन्होंने सुपर चैट(Super Chat) से एक बार में तो 10 लाख रुपए कमाए हैं|
7. ज्वाइन फीचर(Jion Feature) के माध्यम से
YouTube में आपने कुछ समय पहले देखा होगा कि सब्सक्राइब बटन के पास एक जॉइन बटन(Jion Button) भी जुड़ चुका है| और इस ज्वाइन बटन(Jion Button) में यदि आपके सब्सक्राइबर आपको मंथली कुछ पैसे देकर आपके जॉइन फीचर को लेते हैं तो आप अपने उन सभी मेंबर्स को कुछ अलग बेहतरीन कंटेंट प्रोवाइडर करते हुए| उस जॉइन फीचर(Jion Button) के माध्यम से लाखों रुपए कमा सकते हैं|
8. मर्चेंडाइज(Merchandise) के माध्यम से
YouTube आपको यह फैसिलिटी भी देता है कि आप अपना खुद का कोई ब्रांड या मर्चेंडाइज बना सकते हैं| और उस मर्चेंडाइज को आप अपने यूट्यूब चैनल के साथ लिंक कर सकते हैं| इस तरह से आप अपने प्रोडक्ट को सेल करते हुए भी बड़े ही आसानी से काफी अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं|
9. कोर्स या ट्यूटोरियल(Courses or Tutorial) सेल करके
यदि आप टीचिंग या एजुकेशन से रिलेटेड वीडियो बनाते हैं तो आप अपने कोर्स की पीडीएफ या फिर उनके वीडियोस ऑनलाइन सेल कर सकते हैं| यहां पर यूट्यूब के माध्यम से आप काफी अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं|
दोस्तों, यह YouTube से पैसे कमाने के वह कुछ माध्यम है जो आज हर एक YouTuber अपना रहा है| और यदि आप भी YouTube में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं और YouTube से अच्छे खासे पैसे कमाना चाहते हैं तो इन सभी तरीकों को अपना सकते हैं|
यह भी देखें!
दोस्तों आपको हमारा यह लेख “Youtube क्या है? YouTube से कैसे और कितने तरीके से पैसे कमाए जा सकते हैं?” कैसा लगा| यदि लेख में दी गई जानकारी से आप संतुष्ट है तो कमेंट सेक्शन पर अपनी राय जरुर व्यक्त करें| साथ ही आप हमें कमेंट में यह बता सकते हैं कि आप किन चीजों से जुड़ी जानकारियां जानना चाहते हैं| कमेंट सेक्शन में हम आपके कमेंट का बड़े ही बेसब्री से इंतजार करते हैं|