आईपीएल 2022: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले में धोनी ने मचाया कोहराम
आई पी एल 2022 का आगाज महेंद्र सिंह धोनी के लिए काफी रोमांचक रहा| महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ते ही बल्लेबाजी में महेंद्र सिंह धोनी का कमाल देखने को मिला|

आई पी एल 2022 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम मे खेला गया| IPL 2022 के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया| चेन्नई की ओर से ओपनिंग बल्लेबाजी का जिम्मा ऋतुराज गायकवाड के साथ डेवोन कॉनवे ने संभाला|
लेकिन शुरुआती ओवर में ही ऋतुराज गायकवाड के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरी गेंद पर झटका लगा| ऋतुराज गायकवाड 0 के स्कोर पर वापस लौटे| वहीं 28 के स्कोर में डेवोन कॉनवे भी वापस पवेलियन लौटते हुए दिखाई दिए| पूरी तरह से जिम्मेदारी के मध्यक्रम बल्लेबाजों के कंधों पर आ चुकी थी और इस जिम्मेदारी को बखूबी रोबिन उथप्पा के साथ अंबाती रायडू ने संभाला रॉबिन उथप्पा ने 28 रन होता है जबकि अंबाती रायडू ने 15 रनों का योगदान दिया|
अब कप्तान रविंद्र जडेजा के साथ चेन्नई सुपर किंग्स की पारी संभालने के लिए मैदान में महेंद्र सिंह धोनी आ चुके थे| दोस्तों आई पी एल 2022 में महेंद्र सिंह धोनी पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ चुके हैं कप्तानी छोड़ते ही महेंद्र सिंह धोनी का मैदान में वह आक्रामक रूप देखने को मिला जिसकाअंदाजा शायद ही कोलकाता नाइट राइडर्स को रहा होगा|
मैदान में धोनी की आक्रामक पारी
महेंद्र सिंह धोनी ने KKR के सभी गेंदबाजों की जमकर खबर ली 38 गेंदों में धोनी के बल्ले से 50 रनों की तूफानी पारी देखने को मिली| तूफानी पारी खेलते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 130 रनों पर पहुंचाने में भरपूर योगदान दिया| धोनी ने नाबाद 50 रनों की पारी खेली| इस पारी में धोनी के बल्ले से 7 तूफानी चौकों के साथ 1 विस्फोटक छक्का देखने को मिला| MS Dhoni की आक्रामक पारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स 131 रन बनाने में कामयाब रही|
हालांकि धोनी की इस आक्रामक पारी के बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स जीत ना सकी| कोलकाता नाइट राइडर इस मुकाबले में 6 विकेट से आसान जीत हासिल करने में कामयाब रही| कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से ओपनिंग बल्लेबाजी करने उतरे अजिंक्य रहाणे ने 34 गेंदों में 44 रनों की शानदार पारी खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई| आई पी एल 2022 के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा|