How to Earn Online Money? || ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए?
How to “Earn Online Money” without investment? || बिना इन्वेस्टमेंट के ऑनलाइन पैसा कैसे कमाए?
How to Earn Online Money every month more than 30 thousand? || 30 हजार से अधिक हर महीने ऑनलाइन पैसा कैसे कमाए?
What is Internet money? || इंटरनेट मनी क्या है?
Earn Online Money(ऑनलाइन पैसे कमाए): दोस्तों “Online Earning Money” को लेकर ऐसे बहुत सारे सवाल होते हैं जो कि हम Internet पर अक्सर Search करते रहते हैं और हम सभी यह चाहते हैं कि Online Earning के द्वारा हम कुछ अच्छे पैसे कमा सकें| हालांकि Internet से Online Earning करना या Internet Money कमाना इतनी आसान नहीं है जितना सुनने में और सोचने में लगती है|
क्योंकि जब Earn Online Money के फील्ड पर आप आते हैं तो आपको यहां कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है| और धीरे-धीरे सीखते सीखते आप सीखते हैं कि Online Money कैसे कमाया जाता है|
लेकिन जब आप एक बार इसमें महारत हासिल कर लेते हैं तो आप यह भी नहीं समझ पाते कि Online Money में आप कितनी अधिक Income कर सकते हैं| लेकिन आप इस बात का अंदाजा लगा लेते हैं कि Online Earning के माध्यम से आप जल्द एक अच्छी Income करने लगेंगे|
UC News Platform for Online Earning
“Earn Online Money” के कई तरीके हैं लेकिन आज मैं आपसे यहां पर एक ऐसे तरीके के बारे में बात करूंगा जो कि Blogging से काफी मिलता-जुलता है| लेकिन यह WordPress Blog या Google Blogging से बिल्कुल अलग है|
यह UC News का प्लेटफार्म है और यहां पर News या फिर Short Article की Blogging करके Online Earning कर सकते हैं|
Q. UC News क्या है?
UC News चीन की प्रतिष्ठित कंपनी अलीबाबा का एक ग्रुप है जो कि India के साथ ही Indonesia, China और भी कई देशों में कार्यरत है|
यूसी न्यूज़ का मेन काम लोगों तक Latest Information या ताजा खबरों को पहुंचाना है|
यूसी न्यूज़ का मेन काम लोगों तक Latest Information या ताजा खबरों को पहुंचाना है|
Q. UC News पर Blogging क्या है?
भारत में UC News को संचालित होते हुए काफी समय हो चुका है और अब Earn Online Money के लिए UC News भारत में काफी प्रसिद्ध होता हुआ दिखाई दे रहा है| UC News आपको यह आजादी देता है कि अपना अकाउंट यूसी न्यूज़ प्लेटफॉर्म पर बनाते हुए आप स्वयं की लेटेस्ट खबरों को छाप सकते हैं|
आप किसी भी तरह के आर्टिकल को इस प्लेटफार्म पर पब्लिक कर सकते हैं| हालांकि वह UC News के गाइडलाइन को Follow करता हो|
Q. “Earn Online Money” के लिए यदि हमने UC News को चुना है तो महीने में कितना Earn कर सकते हैं|
मैं आपको अपने अनुभव से बताता हूं मैंने UC News के प्लेटफार्म पर 1 महीने में अधिकतम 978 Doller कमाया है| वहीं न्यूनतम 50 Doller. आप यहां से और अधिक Earn कर सकते हैं| लेकिन यह आपकी मेहनत पर निर्भर करता है यदि आप रेगुलर काम करते हैं तो आपके लिए यह राशि और अधिक हो सकती है|
Q. यूसी न्यूज़ पर Earn Online Money के लिए अकाउंट कैसे बनेगा?
सबसे पहले आपको UC News पब्लिशर के वेब पोर्टल पर जाना होगा| जिसकी Link आपको नीचे मिल जाएगी|
- यहां पर आपको SIGN UP के बटन पर क्लिक करना होगा|
- अब आपको Email id के साथ Password और कंफर्म Password डालते हुए वेरीफिकेशन कोड डालना है| इनविटेशन कोड ना भी डालेंगे तो चलेगा| अब कंटिन्यू पर क्लिक करना है|
- इसके बाद आपको ईमेल पर एक लिंक मिलेगी और उसे आपको वेरीफाई करना है|
Q. Verification के बाद Account Information कैसे भरे?
वेरिफिकेशन(Verification) के बाद UC वेब पोर्टल पर अकाउंट इनफॉरमेशन फॉर्म ओपन होगा| Account Information में आपको अपनी काफी सारी डिटेल डालनी है|
- सबसे पहले आपको Channel का Logo अपलोड करना है|
- उसके बाद आपको अपने अकाउंट या चैनल का नाम रखना है जो कि आपके पाठकों को दिखेगा|
- फिर आप किस कैटेगरी में News या Article लिखना चाहते हैं उसे सेलेक्ट करना है|
- आप किस Language में Post लिखना चाहते हैं Language में उसे सिलेक्ट करना है| अकाउंट ऑपरेटर नेम(Account Operator`s Name) यह काफी महत्वपूर्ण है जो आपने बैंक खाते में अपना नाम दर्ज करवाया है वही यहां पर दर्शाए|
- Pan Card Number यहां पर एकदम सही तरीके से भरे जिससे पैसे आने में आपको परेशानी ना हो|
- Pan Card की एक फोटो लेते हुए यहां पर अपलोड करनी है|
- उसके बाद आपको अपनी एक Best Selfie वाली फोटो लगानी है|
- Mobile Number डालना है|
- इसके बाद आपको अपने Blog या फिर Youtube Channel या फिर Facebook, Instagram कहीं पर भी यदि आप रजिस्टर्ड है तो उसकी एक प्रोफाइल लिंक आपको यहां पर लगानी है|
- टर्म एंड कंडीशन पर क्लिक करते हुए कंटिन्यू पर क्लिक करना है|
अब UC News 7 से 10 दिनों का समय लेगा आपके अकाउंट को Verify करने के लिए और उसके बाद आपको अकाउंट वेरीफिकेशन देते हुए| आपका एक अकाउंट ओपन करेगा जहां पर आप Article लिख सकेंगे और उसे publish कर सकेंगे|
Q. UC News न्यूज़ का पब्लिशर अकाउंट अप्रूव हो गया अब क्या करें?
यूसी न्यूज़ का अकाउंट अप्रूव होने के बाद आपको एक Dashboard देखेगा जैसा नीचे पिक्चर में दिखाया गया है|
जहां पर Left Side में कुछ setting और Account feature के ऑप्शन होंगे| वहीं बीच मे ऊपर तरफ आपको page views आपके followers उसके बाद Index Point और Online Earning Money Balance दिखेगा| वही नीचे की तरफ Hot Topics और Top Ranking आर्टिकल्स दिखाई देगा|
जबकि Right Side पर आपको आपके Task Process और हाल ही में अपने कौन से आर्टिकल पब्लिश किए हैं उनकी लिस्ट और प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए कुछ नोटिस या आपके Suspended Articles नोटिफिकेशन tab के अंदर दिखाई देगा|
यह भी देखें |
Q. आर्टिकल्स कहां पर लिखे जाए और कैसे लिखे जायेगे क्या इसकी जानकारी देंगे आप?
जरूर क्यों नहीं, अब यदि आपको आर्टिकल लिखना है तो इसके लिए आपको POST लिंक पर जाना होगा और वहां पर New Article Post पर क्लिक करना होगा|
जिसके बाद आपको Post Article का Tab मिलेगा और वहां पर आपको Minimum 5 words और Maximum 90 words का Title लिखना है| अब नीचे आप अपना पूरा आर्टिकल्स लिख सकते हैं| बेहतरीन Image का उपयोग करते हुए| Article की लेंथ आप अपने हिसाब से रख सकते हैं| हालांकि यह 1000 से 1500 words के बीच रहे तो काफी अच्छा है|
नीचे की तरफ आपको Feature Image का ऑप्शन मिलेगा जहां पर आप 1 इमेज या फिर 3 Image या फिर Auto Feature Image का ऑप्शन ले सकते हैं| उसके बाद आपको Category सेलेक्ट करनी है और save करते हुए आपको अपना आर्टिकल Publish करना है|
Q. Article पब्लिश कर दिया अब क्या होगा?
अब UC News की टीम आपके आर्टिकल को रिव्यू करेगी| यदि आपका आर्टिकल सही रहेगा तो पहली बार में ही पब्लिश हो जाएगा| अन्यथा यदि आपके आर्टिकल में कुछ गलती है तो वह आर्टिकल Suspend होगा और आपके Notification Tab पर दिखेगा| जहां से आप उसे सुधारते हुए दोबारा Publish कर सकते हैं| लेकिन ध्यान रहे हैं दूसरी बार आप अच्छी तरह से Article को चेक कर ले और गलती होने की संभावना ना रखें|
वह Article पब्लिश होने पर UC News के प्लेटफार्म या UC News के एप्लीकेशन पर दिखने लगेगा जहां Millions of users उस Article को पढ़ सकते हैं|
Article को पढ़ते हुए यदि कोई आपको फॉलो करता है तो फॉलो Tab के अंदर आपके फॉलोअर दिखेगें|
Q. Earn Online Money में अब Online पैसे कैसे आएंगे?
यदि आपने UC News का एक New अकाउंट ओपन किया है तो इसके लिए आपको 7 दिनों (7 Days) तक इंतजार करना होगा| आपको 7 दिनों तक लगातार 1 या 2 आर्टिकल लिखने होंगे| लेकिन ध्यान रखें गुणवत्ता(Quality) और नियमितता(Regularity) दोनों मेंटेन होनी चाहिए| यदि आप Regular काम नहीं करते हैं तो यह टाइम लिमिट आपके लिए बढ़ सकती है|
आप रेगुलर 7 से 8 दिनों तक आर्टिकल लिखते रहिए| साथ ही 2 Term and Condition है|
- आपको किसी भी एक आर्टिकल पर 2000 Views लाने हैं|
- वही दूसरा आपको 7 दिनों तक Index Point को 40 से अधिक बनाए रखना है|
यदि आप यह दोनों ही Condition कंपलीट कर लेते हैं| तो आपको Ad monetization apply करने का ऑप्शन दिखाई देगा और वहां से आप Ad monetization apply कर सकते हैं|
Apply करने के बाद आज के Views पर आपको कितनी कमाई हुई है| इसका नोटिफिकेशन अगले दिन शाम 4:30 बजे के बाद आपके DashBoard पर दिखेगा|
Note – UC News पर Online Earning बढ़ाने के लिए इन चीजों पर खास ध्यान दें?
जानकारी के लिए बता दूं शुरुआत में आपको काफी कम Earning होगी| क्योंकि आपका Index Point 40 या 50 या 60 होगा है| लेकिन जैसे ही आप 70 से ऊपर इंडेक्स पॉइंट करते हैं आपकी “Online Earning” बढ़ेगी और 120% Income होगी|
70 Index Point से अधिक होने पर “UC Online Earning” पर ज्यादा फायदे
70 Index Point पर आपके आर्टिकल डालने की लिमिट भी बढ़ेगी आप अभी तक 2 या 3 आर्टिकल Publish कर सकते थे अब आप 5 आर्टिकल publish कर सकते है| जिससे आपको ज्यादा Earning का मौक़ा मिलेगा|
लेकिन यदि आप Regular अच्छी Online Earning करना चाहते हैं तो Index Point को 80 से ऊपर और अपने आर्टिकल्स के Quality वाले सेक्शन को भी 80 से ऊपर रखें| इससे आपको 130% की Income होगी| और आप UC News के Best क्रिएटर्स की लिस्ट में होंगे|
यह भी देखें |
Google Maps में है आपके गुम हुए Smartphone को खोजने का features|| जानिए क्या हैं तरीका?
Top 5 Best Websites For Everyone|| यह हैं 5 सबसे बेहतरीन Websites
Google Top 5 Tricks|| Google के 5 अनोखे Tricks जो शायद ही आपको पता हो|
Q. क्या UC News पर Earn Online Money के Proof हैं?
जी हां दोस्तों UC News के Online Earning के प्रूफ हैं यहां से हमने Earn Online Money के माध्यम से काफी पैसा कमाया है|
Online Earning Money – Proof No 2
Online Earning Money – Proof No 3
हालांकि हम करोड़पति नहीं बने हैं लेकिन UC News से Online Earning के माध्यम ने हमें लखपति जरूर बना दिया| और लगभग 14 से 15 महीने के अंदर लगभग हमने 7 से 8 लाख की Online Earning की है|
दोस्तों इस आर्टिकल में मैंने आपके लिए काफी कुछ जानकारी(Information) देने की कोशिश की है यदि आपको लग रहा है कि इसमें कुछ और जानकारी आपको चाहिए तो Comment कर जरूर बताएं मैं आपकी मदद(Help) करने की कोशिश करूंगा|