2022 में नई सरकारी योजनाओं की लिस्ट | List of new govt scheme in 2022

नई योजनाओं की लिस्ट 2022 | List of new scheme in 2022

भारत सरकार और देश के प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों के लिए समय-समय पर कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं और कुछ ऐसी ही योजनाएं पिछले विगत कुछ वर्षों से लगातार चलाई जा रही हैं| जो कि आगे 2022 में भी भारत के देशवासियों के लिए चलते हुए दिखाई देगी| दोस्तों आइए जानते हैं यह योजनाएं कौन सी हैं इन योजनाओं के माध्यम से भारत सरकार भारत में रह रहे गरीब वासियों के लिए, बेरोजगार युवाओं के लिए, वृद्ध महिलाओं के लिए तरह-तरह की सेवाओं को पहुंचाने क्या कार्य करते हैं| इन योजनाओं से कई तरह की मदद भारत के कई आयु वर्ग के व्यक्ति उठा रहे हैं|

सरकार ने भारत के किसानों को आय दोगुनी करने के लिए किसान सम्मान निधि योजना को चालू किया उसी तरह घरेलू महिलाओं को उज्जवला योजना का लाभ दिया कुछ इसी तरह से भारत सरकार मौजूदा समय में “ई-श्रम कार्ड योजना 2022” का लाभ भारत में बसे हुए 35 करोड से अधिक श्रमिकों को देने जा रही है| और भी कई ऐसी योजनाएं हैं जो कि भारत के देशवासियों के लिए भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही है|

राज्य सरकारों का भी योजनाओं में योगदान

केंद्र सरकार के अलावा देश की राज्य सरकारें भी अपने राज्य के लोगों के लिए समय-समय पर कई तरह की योजनाएं लेकर आते रहते हैं जैसे मौजूदा समय में देखा जाए तो मध्य प्रदेश के किसानों के लिए “मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2022” की शुरुआत की गई जिसके तहत किसानों को ₹4000 की राशि प्रदान की जाती है|

भारत के प्रधानमंत्री द्वारा मौजूदा समय में कई तरह की योजनाएं चला जाए चलाई जा रही हैं जिसका फायदा भारत के देशवासी उठा रहे हैं| आज हम आपको कुछ ऐसी ही योजनाओं के बारे में बताने वाले हैं जो कि केंद्र की ओर से चलाई जा रही हैं और इन योजनाओं का फायदा लगातार देशवासियों को मिल रहा है|

2022 सरकारी योजनाओं की लिस्ट

  • प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना
  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना
  • प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
  • पीएम आवास योजना ( शहरी एवं ग्रामीण )
  • किसान सम्मान निधि योजना
  • पीएम मोदी हेल्थ आईडी कार्ड योजना
  • पीएम कृषि सिंचाई योजना
  • गर्भवस्था सहायता योजना
  • जीवन ज्योति बीमा योजना
  • आयुष्मान कार्ड योजना
  • अटल पेंशन योजना
  • ई-श्रम कार्ड योजना

इन सरकारी योजनाओं का उद्देश्य

सरकार द्वारा चलाई जा रही इन सभी योजनाओं का उद्देश्य भारत के नागरिकों को समाज में सम्मान दिलाना तथा उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करना है|

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना 2022

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना 2022 के तहत भारत के गरीब व्यवसायियों के लिए भारत सरकार की ओर से ₹50 हजार से लेकर ₹10 लाख तक की लोन राशि दी जा रही है| जिसके माध्यम से गरीब व्यवसाई अपने व्यवसाय को शुरू कर सकें या अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सके| इस योजना की शुरुआत 1 अप्रैल 2015 से की गई थी और लगातार यह योजना अभी भी भारत में जारी है|

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना 2022

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना 2022 के तहत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के गरीबों के लिए उनकी अत्यंत दयनीय स्थिति के कारण हर महीने मुफ्त अनाज उपलब्ध कराने की घोषणा की है और गरीब कल्याण योजना का विस्तार करते हुए मार्च 2022 से दिवाली तक देश के लगभग 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त में अनाज उपलब्ध कराया जाएगा|

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2022

भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2022 एक ऐसी योजना है जिसका लाभ कोरोना काल में प्रभावित हुए लोगों को या बेरोजगार हो चुके लोगों को मिल रहा है| कोरोना कॉल के दौरान दिहाड़ी मजदूर काफी ज्यादा परेशान हुए| केंद्र सरकार के इस योजना के तहत यह लोग फिर से अपना रोजगार शुरू कर पाएंगे|

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2022

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2022 के अंतर्गत सरकार ने मुफ्त गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है| गांव में काम करने वाली महिलाओं को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था| जिस वजह से प्रधानमंत्री ने सस्ते दामों में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के माध्यम से गैस चूल्हा और गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है| साथ ही  ₹1600 की आर्थिक सहायता राशि भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लाभार्थी तक पहुंचाई जा रही है| जिससे वह गैस कनेक्शन आसानी से प्राप्त कर सकें|

पीएम आवास योजना 2022

प्रधानमंत्री आवास योजना 2022 के तहत सरकार द्वारा 31 मार्च 2022 तक 2 करोड़ घर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना राशि में सब्सडी भी दी जाती है। Pradhan mantri awas yojana 2022 मोदी सरकार द्वारा लायी गयी कहीं महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है। सरकार इस योजना से करोड़ो लोगो को घर देने में कामयाब रही है।

किसान सम्मान निधि योजना 2022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2022 का मुख्य उद्देश्य भारत के किसानों की आय को बढ़ाना, आर्थिक स्थिति में सुधार करना तथा उनकी आय को दोगुना करना है| इस योजना के तहत भारत सरकार के द्वारा लघु सीमांत किसानों के खाते में सालाना ₹6000 भेजे जाते हैं| किसान सम्मान निधि योजना के तहत ₹2000 की राशि हर 4 महीने में किसानों के खाते में भेजी जाती है जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके|

पीएम मोदी हेल्थ आईडी कार्ड योजना 2022

पीएम मोदी हेल्थ आईडी कार्ड 2022 के माध्यम से सभी पेशेंट का डाटा डिजिटल स्टोर किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से अब लोगों को अपने मेडिकल रिपोर्ट हर जगह ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि उनकी मेडिकल रिपोर्ट इस आई डी में स्टोर होगी| जिसे डॉक्टर एक्सेस कर पाएंगे।

पीएम कृषि सिंचाई योजना 2022

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2022 के अंतर्गत भारत सरकार किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए उपयोग होने वाले उपकरणों की खरीदी पर सब्सिडी देने के उद्देश्य से इस योजना को भारत में लागू की है| जिससे किसानों को सिंचाई में होने वाली असुविधा से छुटकारा मिल सके और वह खेतों में सिंचाई के लिए जो भी उपकरण खरीदना चाहते हैं आसानी से खरीद कर खेतों की सिंचाई कर सकें|

गर्भवस्था सहायता योजना 2022

गर्भावस्था के दौरान भारत की कई महिलाएं अपने खान-पान का ध्यान नहीं रख पाती हैं और उनकी बेसिक जरूरतें भी पूरी नहीं हो पाती हैं जिससे इन महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है| इन सभी परेशानियों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार के द्वारा गर्भावस्था सहायता योजना 2022 की शुरुआत की गई जिसके अंतर्गत गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को सरकार की ओर से ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है| जिससे गर्भधारण के समय उनकी बेसिक जरूरतें और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर हो सके|

जीवन ज्योति बीमा योजना 2022

जीवन ज्योति बीमा योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लांच की गई भारत की सबसे महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है| इस योजना के तहत भारत वासियों को ₹330 की मस्ती वार्षिक किस्त में 2 लाख रुपए का जीवन बीमा कवर दिया जाता है| वहीं पर ₹12 के सालाना किस्त में दुर्घटना बीमा कवर किया जाता है| बीमा धारक के किसी भी तरह से स्थाई रूप से विकलांग होने पर 1 लाख रुपए तक की सहायता राशि प्रदान की जाती है|

आयुष्मान कार्ड योजना 2022

आयुष्मान कार्ड योजना 2022 भी अन्य योजनाओं की तरह ही भारत सरकार की सबसे महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है| इस योजना के अंतर्गत भारत में निवास करने वाले बीपीएल धारी या फिर राशन कार्ड धारियों को ₹500000 तक की मुफ्त दवाई का प्रावधान रखा गया है| जहां पर आयुष्मान कार्ड धारक किसी भी सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में जाकर ₹500000 तक की मुफ्त इलाज ले सकता है|

अटल पेंशन योजना 2022

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लांच की गई अटल पेंशन योजना का मुख्य उद्देश्य लाभार्थी को वृद्धा अवस्था में आर्थिक सहायता प्रदान करना है| इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी की आयु 60 वर्ष होने के पश्चात लाभार्थी को प्रतिमाह ₹1000 से ₹5000 की पेंशन राशि प्रदान की जाएगी| यह लाभार्थी के द्वारा जमा किए गए प्रीमियम और समय सीमा पर लागू होगा|

ई-श्रम कार्ड योजना 2022

ई-श्रम कार्ड योजना 2022 का मुख्य उद्देश्य भारत में कार्य कर रहे 35 करोड़ से अधिक श्रमिकों को भारत सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता राशि प्रदाय करना है| जिससे कोरोना जैसी महामारी आने पर भारत सरकार इन सभी श्रमिकों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए सुचारू रूप से जीवन यापन करने में मदद कर सकें| सरकार के द्वारा इस योजना के अंतर्गत 2021-22 में श्रमिक के खाते में ₹2000 की राशि दो किस्तों में प्रदाय की गई है|

भारत सरकार के द्वारा 2022 में चलाई जा रही यह उन योजनाओं की लिस्ट है जो आज भी भारत के वासियों को सरकार के द्वारा समय-समय पर लाभ प्रदान करती रहती हैं| और सरकार का उद्देश्य इन योजनाओं के माध्यम से भारत वासियों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार करना है|

Leave a Comment