मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2022| Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2022| किसान कल्याण योजना आवेदन| मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना चौथी किस्त|
मध्य प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से मदद देने के लिए जिस प्रकार से भारत सरकार ने किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखते हुए ₹6000 सालाना देने का वादा किया था कुछ उसी तरह से मध्य प्रदेश के किसानों की आय को और अधिक बढ़ाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री ने “मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना” की शुरुआत की|
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का उद्देश्य
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का उद्देश्य मध्य प्रदेश के किसानों की आय को बढ़ाना है| जिससे समाज में किसान सम्मान पूर्ण जीवन व्यतीत कर सकें और अपनी आय को बढ़ा सकें| इस योजना के तहत मध्य प्रदेश किसानों को सरकार द्वारा ₹4000 सालाना दिया जाएगा वहीं पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना द्वारा पहले से ही इन किसानों को ₹6000 सालाना प्रदाय किया जा रहा है इस तरह से कुल ₹10000 सालाना मध्य प्रदेश के किसान अब पा सकेंगे|
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत मध्य प्रदेश के किसानों को सालाना ₹4000 की राशि दी जाएगी जो कि ₹2000 की दो किस्तों में किसानों के खाते में जमा की जाएगी| यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किसानों के खाते में जमा की जाएगी| वहीं पर किसान सम्मान योजना के तहत दी जाने वाली ₹6000 की आर्थिक सहायता राशि किसानों के खाते में उसी तरह से भेजी जाएगी जिस तरह से हर 4 महीने में किसानों के खाते में ₹2000 की किस्त जमा की जा रही थी| इस तरह से मध्य प्रदेश के किसानों को अब मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की शुरुआत के बाद सालाना ₹10000 की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त होगी|
मध्य प्रदेश के वह सभी किसान इस योजना के लिए पूर्ण रूप से एलिजिबल है जो कि पहले से किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं|
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की शुरुआत कब हुई?
25 सितंबर 2020 से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिवस पर “मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना” की राशि किसानों के खाते में जानी शुरू हो गई है| इसके तहत किसानों के खाते में 2,000 रुपये की पहली किश्त जाना शुरू हुई है. पीएम किसान सम्मान निधि के तर्ज पर मध्य प्रदेश सरकार ने भी “मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना” शुरू की है|
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत अब तक किसानों के खाते में 3 बार दो ₹2000 की किस्त भेजी जा चुकी है वहीं पर अब चौथी बार किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के द्वारा मिलने वाली ₹2000 की राशि का इंतजार है|
Key Highlights Of MP Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana
योजना का नाम | मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना |
योजना की शुरुआत | 25 सितंबर 2020 |
योजना का उद्देश्य | ₹4000 की आर्थिक सहायता राशि| |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के किसान |
अधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें| |
मध्य प्रदेश किसान कल्याण योजना के तहत उन किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा जिन्हें पहले से ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत ₹6000 सालाना दिया जा रहा था| पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे मध्य प्रदेश के सभी किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण निधि योजना के तहत लगभग 75 लाख किसानों का चयन करते हुए उन्हें 1500 करोड़ रुपए की राशि उनके खाते में ट्रांसफर की गई| जिनमें से 25 लाख किसानों को पहले डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से ₹2000 की किस्त भेजी गई वहीं पर मई 2021 में बाकी बचे हुए किसानों के खाते में भी ₹2000 की राशि ट्रांसफर की गई|
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना दूसरी किस्त
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना तीसरी किस्त
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना चौथी किस्त
कल्याण योजना की चौथी किस्त कब आएगी?
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की चौथी किस्त स्टेटस
- इसके लिए आपको सबसे पहले मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://saara.mp.gov.in/ पर आना है|
- इस वेबसाइट के होम पेज पर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हितग्राही स्थिति देखने का ऑप्शन होगा|
- ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आधार कार्ड या फिर अकाउंट नंबर या फिर पीएम किसान आईडी के माध्यम से आप मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना पर चौथी किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं| इसके साथ ही आप अपनी पुरानी किस्तों का स्टेटस भी देख सकते हैं|
Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana के लाभ और विशेषताएं
- मध्य प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की शुरुआत की गई|
- इस योजना के तहत मध्य प्रदेश के किसानों को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ₹4000 सालाना प्रदान किया जाएगा|
- ₹2000 की किस्त साल में दो बार दी किसानों के खाते में भेजी जाएगी|
- डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से यह पैसे किसानों के खाते में भेजे जाएंगे|
- मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के माध्यम से किसानों की आय दोगुनी होगी|
- मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना और प्रधानमंत्री किसान योजना के माध्यम से किसानों को सालाना ₹10000 का आर्थिक सहायता प्रदान किया जाएगा|
- पीएम किसान योजना का लाभ प्राप्त करने वाले किसानों को ही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ मिलेगा|
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए पात्रता
- किसान मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए|
- किसान पहले से ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना द्वारा लाभान्वित होना चाहिए अर्थात पीएम किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्टर होना चाहिए|
- किसान लघु सीमांत किसान होना चाहिए|
- आवेदक के पास खेती योग्य भूमि होनी चाहिए अर्थात किसान पहले से खेती करता हो|
किसान कल्याण योजना के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
- मध्यप्रदेश का मूल निवासी
- पीएम किसान आईडी
- समग्र आईडी कार्ड
- आधार कार्ड
- किसान विकास पत्र
- राशन कार्ड