ई-श्रम कार्ड योजना 2022: एप्लीकेशन स्टेटस || पेमेंट स्टेटस, लाभार्थी, पेमेंट स्टेटस लिस्ट

ई-श्रम कार्ड योजना 2022, E-Shram Card Scheme 2022: एप्लीकेशन स्टेटस | पेमेंट स्टेटस, लाभार्थी, पेमेंट स्टेटस लिस्ट, E-Shram Card Second Payment Status

ई-श्रम कार्ड पोर्टल की शुरूआत हाल ही में भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया| “ई-श्रम पोर्टल” की अनावरण केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव द्वारा किया गया| E-Shram पोर्टल के माध्यम से भारत के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को और व्यक्तियों को रोजगार के लिए श्रमिक कार्ड बनाए जा रहे हैं| जिसके माध्यम से देश के लगभग 38 करोड़ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और व्यक्तियों को इस योजना का लाभ मिलेगा| इस योजना के माध्यम से भारत सरकार उन सभी व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने की कोशिश करेगी जो मजदूरी या रेहड़ी करके जीवन यापन करते हैं| ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से सरकार ने अब तक इस पोर्टल में 25 करोड़ श्रमिकों को जोड़ने में कामयाब रही है अर्थात 25 करोड़ श्रमिक सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ उठा रहे है|


ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से भारत सरकार का उद्देश्य उन लोगों तक पहुंचना है जो अभी तक इस योजना से वंचित थे भारत सरकार इस पोर्टल के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में बसे हुए मजदूरों और असंगठित रूप से काम करने वाले व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करने के उद्देश्य से ई-श्रम कार्ड बनाए जा रहे हैं|

भारत सरकार द्वारा ही ई-श्रम कार्ड बनाने का उद्देश्य

भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी भारत सरकार के उन सभी व्यक्तियों को जो मजदूरी करके जीवन यापन कर रहे हैं यह किसी भी प्रकार का छोटा-मोटा काम कर रहे हैं उनके पास सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी तरह की योजनाओं को पहुंचाना है| जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग समाज में सम्मान पूर्ण जीवन यापन कर सकें| 

ई-श्रम कार्ड बनाने का उद्देश्य मजदूरी करके जीवन यापन करने वाले मजदूरों तक सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को सुचारू रूप से पहुंचाना है| जिससे भारत सरकार की सभी योजनाओं का लाभ है भारत के गरीब मजदूरों को मिल सके| 

आज हम आपको ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें? ई-श्रम का पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें? ई-श्रम कार्ड के लिए पात्रता क्या है? ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन करवाने पर होने वाले लाभ? श्रम कार्ड की विशेषताएं? इन सभी बातों की बारीकी से जानकारी देने वाले हैं|

ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन करवाने पर होने वाले लाभ

ई-श्रम कार्ड पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करने वाले उन सभी श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलेगा जो श्रम कार्ड धारक होंगे| उसके अलावा श्रमिक वर्गों के लिए चलाए जा रहे सभी योजनाओं का लाभ श्रम कार्ड धारकों को मिल सकेगा| जिसके तहत सामाजिक सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री श्रम मानधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन कल्याण योजना जैसी सभी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा|

ई-श्रम कार्ड की विशेषताएं 

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा शुरू किए गए इस ई-श्रम कार्ड पोर्टल से भारत के श्रमिकों को कई तरह की योजनाओं का लाभ मिल सकेगा| भारत में मौजूदा 38 करोड़ श्रमिक श्रमिकों का डाटा तैयार किया जाएगा और इन सभी श्रमिकों को आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा| जिससे सरकार व्यवस्थित और सुचारू रूप से इन सभी श्रमिकों तक सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को पहुंचा सके|

प्रधानमंत्री श्रम मानधन योजना के तहत E-Shram Card पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कराने वाले हर श्रमिक को ₹3000 मासिक प्रदाय किया जाएगा| वहीं पर यदि श्रमिक की किसी भी कारण से मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार वालों को ₹200000 प्रदान किया जाएगा जबकि यदि श्रमिक स्थाई रूप से बीमार हो जाता है या तो वह विकलांग हो जाता है तो उसके परिवार को ₹100000 की राशि दी जाएगी|

ई-श्रम कार्ड योजना के लिए कौन कौन आवेदन करें

  1. मजदूर कारपेंटर
  2. फल सब्जी विक्रेता 
  3. लेदर वर्कर
  4. हाउसवाइफ
  5. नाई
  6. धोबी 
  7. मजदूरी करने वाले मजदूर
  8. खेतों में काम करने वाले मजदूर
  9. सीएससी सेंटर चालक
  10. बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन वर्कर
  11. घरेलू कामगार
  12. मनरेगा कामगार

ई-श्रम कार्ड योजना कार्ड के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज 

  • आधार कार्ड 
  • बैंक अकाउंट नंबर
  • आधार लिंक मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • आयु प्रमाण पत्र
  • श्रम योजना के लिए पात्रता

सरकार द्वारा चलाई जा रही इस ई-श्रम योजना का लाभ भारत के वह सभी श्रमिक नागरिक ले सकते हैं जिनकी उम्र 16 वर्ष से लेकर 59 वर्ग के बीच है और वह किसी भी प्रकार के श्रमिक कार्य से जुड़े हुए हैं|

श्रम कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • ई-श्रम कार्ड का आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको ई श्रम योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर आना होगा जिसकी लिंक यह (https://eshram.gov.in/)है|
  • उसके बाद आपको ई-श्रम रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
  • उसके बाद सेल्फ रजिस्ट्रेशन ऑप्शन दिखाई देगा जहां पर आपको आधार लिंक मोबाइल नंबर डालना है और  मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा| 
  • ओटीपी वेरीफाइड करने के बाद आपको बैंक अकाउंट डिटेल डालना होगा|
  • बैंक अकाउंट डिटेल के बाद आपको अपना नाम, पता, उम्र डालने के बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आप इस पोर्टल के माध्यम से श्रम योजना का लाभ ले पाएंगे|

श्रम कार्ड का पेमेंट स्टेटस कैसे देखें

  • ई-श्रम कार्ड का पेमेंट स्टेटस देखने के लिए आपको सबसे पहले PFMS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जो कि पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम की ऑफिशियल वेबसाइट है| 
  • इस वेबसाइट के फ्रंट पेज पर ही आपको नो योर पेमेंट का ऑप्शन दिखेगा उस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
  • फिर आपको अपने बैंक का नाम और अकाउंट नंबर डालने के बाद कैप्चा कोड इंटर करना होगा|
  • उसके बाद ओटीपी के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सबमिट करना होगा जिसके बाद आपको एक ओटीपी प्राप्त होगा|
  • ओटीपी डालने के बाद आप देख पाएंगे कि ई-श्रम कार्ड योजना के तहत पेमेंट भेजा गया है या नहीं|

ई श्रम योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने दो करोड़ श्रमिकों के खाते में भेजें 1000 रुपए

उत्तर प्रदेश सरकार ने जनवरी महीने में लगभग 2 करोड़ से अधिक श्रमिकों के खाते में ₹1000 ट्रांसफर किए हैं और अब उत्तर प्रदेश सरकार दूसरी बार फिर से श्रमिकों के खाते में ₹1000 ट्रांसफर करने की तैयारी बना रही है| इस तरह से आप भी ई-श्रम कार्ड योजना के अंदर देख सकते हैं कि क्या सरकार के द्वारा आपके खाते में पैसे भेजे गए हैं या नहीं या फिर आपके ई-श्रम कार्ड योजना पेमेंट की स्थिति क्या है|

FAQ of E Shram Card Scheme

क्या ई-श्रम कार्ड योजना के अंदर अभी भी अप्लाई कर सकते हैं?

हां श्रम कार्ड योजना अभी भी जारी है और इसके लिए ही श्रम कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से अप्लाई किया जा सकता है| 

क्या ई-श्रम योजना का पेमेंट स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं?

हां ई-श्रम पेमेंट स्टेटस स्टेटस पीएचएमएस वेबसाइट में देखा जा सकता है|

ई-श्रम योजना की दूसरी किस्त कब आएगी?

श्रम योजना की दूसरी किस्त की तैयारी कर ली गई है और जल्द ही होली से पहले ₹1000 की राशि श्रमिकों के खाते में ट्रांसफर की जा सकती है|

क्या ई-श्रम योजना की दूसरी किस्त का पेमेंट स्टेटस देखा जा सकता है?

हां दूसरी किस्त का पेमेंट स्टेटस भी जल्द ही इस श्रम योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट होगा|

ई-श्रम योजना की दूसरी किस्त में कितने पैसे भेजे जाएंगे?
जिस तरह से पहली किस्त में ₹1000 भेजे गए थे उसी तरह दूसरी किस्त में भी ₹1000 भेजे जाएंगे| इस योजना के तहत ₹2000 भेजे जा रहे हैं|


Leave a Comment