कौन है तिलक वर्मा जिन्होंने राजस्थान के खिलाफ मैदान में मचाया गदर?
आईपीएल 2022: आईपीएल के 15 में सीजन में एक से बढ़कर एक युवा खिलाड़ी बेहद आक्रामक और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं| और उन्हीं में से एक है मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले तिलक वर्मा जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान पर चौके और छक्कों की बौछार कर दी|

एक ओर आई पी एल 2022 में दो नई टीमें जुड़ी हैं| वहीं पर कई ऐसे युवा खिलाड़ी हैं जो कि आई पी एल 2022 से इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा बने हैं और उन्हीं में से एक हैं तिलक वर्मा| आई पी एल 2022 में तिलक वर्मा अपना दूसरा मैच खेलते हुए ही बेहद ही आक्रामक और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया| राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तिलक वर्मा का बेहद आक्रामक रूप डी वाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम मुंबई मैं देखने को मिला| तिलक वर्मा ने 33 गेंदों में 61 रनों की पारी खेलते हुए मुंबई इंडियंस को जीत के बेहद करीब पहुंचाया| आईपीएल से पहले अंडर-19 इंडियन क्रिकेट टीम का हिस्सा रहते हुए कई बेहतरीन पारियां के बल्ले से देखने को मिली है|
तिलक वर्मा का जन्म 8 नवंबर 2022 को हुआ 19 वर्षीय यह खिलाड़ी मूल रूप से हैदराबाद आंध्र प्रदेश से बिलॉन्ग करते हैं| आई पी एल 2022 अपना पहला मैच खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 22 रन के स्कोर पर वापस पवेलियन लौटे| लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दूसरे मुकाबले में तिलक वर्मा का आक्रामक अंदाज़ मैदान में देखने को मिला| तिलक वर्मा वर्मा एक लेफ्ट हैंडेड बैट्समैन है| वही राइट आर्म स्पिन बॉलिंग बखूबी जानते हैं|
आई पी एल 2022 में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे 9वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया जहां राजस्थान रॉयल्स की ओर से ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए जॉस बटलर ने ताबड़तोड़ 100 रनों की शतकीय पारी खेली| जिसकी बदौलत राजस्थान रॉयल्स 197 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य बनाने में कामयाब रही|
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की ओर से ओपनिंग बल्लेबाजी कर रहे ईशान किशन का शानदार फॉर्म देखने को मिला इशान किशन ने 43 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली| लेकिन उसके बाद पूरा का पूरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स की ओर जाता हुआ दिखाई दिया| फिर मुंबई इंडियंस की ओर से 19 वर्षीय तिलक वर्मा पारी को संभालते हुए दिखाई दिए जिन्होंने 33 गेंदों में 61 रनों की बेहद ही आक्रामक पारी खेली|
तिलक वर्मा के द्वारा खेली गई इस 61 रनों की पारी में 3 चौके के साथ 5 आक्रामक छक्के शामिल रहे| हालांकि जब तक तिलक वर्मा मैदान में मौजूद थे यह कहा जा सकता था कि इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस काफी आगे दिखाई दे रहा है| लेकिन तिलक वर्मा के आउट होता होते ही यह मुकाबला पूरी तरह से राजस्थान रॉयल्स की झोली में जाता हुआ दिखाई दिया और इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की 23 रनों से जीत हुई|
तिलक वर्मा आईपीएल 2022 से पहले भी अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन दिखा चुके हैं और इसी बदौलत तिलक वर्मा को मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने का मौका मिला है|