आईपीएल 2022 ऑक्शन : इस खिलाड़ी पर होगी पैसों की बरसात, सभी टीमों की होगी बाज सी नजर

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन | आईपीएल 2022 की नीलामी | IPL 2022 Auction

क्रिकेट का महाकुंभ है यानी आईपीएल 2022 की एक बार फिर से बेहद ही रोमांचक शुरुआत होने जा रही है| दोस्तों आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन रखा गया है| जिसमें से पहले ही आईपीएल की 10 टीमों ने अपने सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों को रिटेन करते हुए अपनी टीम में शामिल किया| लेकिन आईपीएल 2022 में बचे हुए खिलाड़ियों को एक बार फिर से मेगा ऑक्शन के तहत आईपीएल फ्रेंचाइजी अपने टीम में शामिल करना चाहेगी| आज हम आपको एक ऐसे ही खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं| जो कि आईपीएल 2022 ऑक्शन में सबसे बड़ी बोली का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है|


वैसे तो आईपीएल 2022 नीलामी से पहले ही अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने लोकेश राहुल को 17 करोड़ रुपए में शामिल करते हुए सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में टीम का हिस्सा बनाया| इसके साथ ही विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी भी 10 करोड़ से अधिक की बोली लेने में कामयाब रहे| 

हालांकि आईपीएल 2022 की नीलामी अभी बाकी है जो कि 12 और 13 फरवरी को होनी है| आईपीएल 2022 के ऑक्शन में एक ऐसा खिलाड़ी भी मौजूद है जो कि केएल राहुल के ₹17 करोड़ के रिकॉर्ड को भी तोड़ता हुआ दिखाई दे सकता है| और सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी इस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने के लिए करोड़ों रुपए लुटाते हुए दिखाई दे सकती हैं|

देवदत्त पादिक्कल पर होगी पैसों की बारिश

आईपीएल 2021 के दौरान 3 ऐसे युवा खिलाड़ी देखने को मिले जिनकी आक्रामक और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने सभी का दिल जीत लिया और यह तीनों ही खिलाड़ी आईपीएल 2022 के लिए सबसे बड़ी बोली लेने के दावेदार थे| लेकिन 3 में से दो दिग्गज खिलाड़ियों को पहले ही आईपीएल फ्रेंचाइजीयों के द्वारा अपनी टीम में शामिल किया जा चुका है| जिनमें से सबसे पहला नाम “वेंकटेश अय्यर” का है| जिन्होंने आईपीएल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स(KKR) के लिए वह यादगार पारियां खेली जिसके बाद वह टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का भी हिस्सा बने और इसी वजह से कोलकाता नाइट राइडर्स 8 करोड़ मैं अपनी फ्रेंचाइजी में रिटेन किया|

जबकि दूसरे खिलाड़ी का नाम “ऋतुराज गायकवाड” है जिनकी 2021 की आक्रामक पारियों ने पहले से ही यह निश्चित कर दिया था कि चेन्नई सुपर किंग महेंद्र सिंह धोनी को रिटर्न करें या ना करें लेकिन देवदत्त निश्चित तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स टीम में रिटेन होंगे और ऐसा हुआ भी 6 करोड रुपए में चेन्नई सुपर टीम का हिस्सा बने|

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की ओर से खेलने वाले “देवदत्त पादिक्कल” ने 14 दमदार पारियों में आईपीएल 2021 में 411 रन बनाए| आई पी एल 2021 की दमदार पारियों के बाद देवदत्त  को निश्चित तौर पर यह माना जा रहा था कि रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट में इस खिलाड़ी का नाम जरूर होगा| 


लेकिन आरसीबी ने देवदत्त पादिक्कल को आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन नहीं किया| जिस वजह से अब देवदत्त के ऊपर आईपीएल की 10 की 10 टीमों की नजर होगी और ऐसे में देवदत्त आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में सबसे बड़ी बोली लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं|

आपके हिसाब से वह कौन सा खिलाड़ी हो सकता है जिसके नाम आई पी एल 2022 की सबसे बड़ी बोली का रिकॉर्ड हो सकता है| कमेंट करके जरूर बताएं|

Leave a Comment